पूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन ने उन्हें भी सेना की तरह सुविधाएं देने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा के लिए एक जैसी परिस्थितियों में तैनाती देने के बावजूद उनके साथ सुविधाओं में भेदभाव किया जा रहा है।
इस बारे में पूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजा। जिसमें पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों, आश्रितों को सेना की तरह पूरी सुविधाएं देने, देश में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन, देश के सभी राज्यों में एक अर्द्धसैनिक कल्याण निदेशालय का गठन, सभी जिलों में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड का कार्यालय बनाने, जिला स्तर पर पूर्व जवानों, आश्रितों के लिए सीएसडी कैंटीन की व्यवस्था करने, हर राज्य में सेंट्रल हेल्थ सर्विस हॉस्पिटल (ईसीएचएस) खोलने की मांग की है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से उपेक्षा के कारण अर्द्धसैनिक बलों का मनोबल गिर रहा है। ज्ञापन देने वालों में नारायण सिंह, हरीश, एसडी जोशी, उम्मेद सिंह, शेर सिंह, महेश चौबे, स्वरूप सिंह आदि शामिल थे।