फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपए

Tue, 08 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
रुपए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। एटीएम पिन पूछकर साइबर ठगों ने एक पूर्व फौजी के खाते से 50 हजार रुपए उड़ा लिए। पूर्व फौजी ने इस मामले की एक तहरीर कपकोट तहसील प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जागरूकता के बावजूद तमाम लोग साइबर अपराधियों के हाथों ठगे जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कपकोट ब्लॉक के फरसाली क्षेत्र निवासी पूर्व सैनिक भी ठगी का शिकार हो गया।
विज्ञापन

 करीब तीन दिन पहले पूर्व फौजी के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड बंद होने की बात कही और कोड पूछा। पूर्व फौजी ने फोन कॉल करने वाले को अपने एटीएम कार्ड का नंबर, पिन कोड बता दिया। इसके कुछ ही समय बाद फौजी के खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। मोबाइल में रुपए निकालने का मैसेज आने के बाद पूर्व फौजी को स्वयं के ठगे जाने का एहसास हुआ।

उन्होंने बैंक प्रबंधन से संपर्क किया तो बताया गया कि आए दिन हो रही ठगी की घटनाओं के प्रकाश में आने के बावजूद लोग ठगी का शिकार बन रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा बागेश्वर जिले में ही कई लोगों के खातों से लाखों रुपए उड़ाए जा चुके हैं, लेकिन चालाक अपराधियों की लोकेशन का पता लगा पाने में पुलिस को भी कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बागेश्वर के कोतवाल टीआर वर्मा का कहना है कि कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को फोन नहीं करता है। इस तरह की फोन कॉल आने पर लोगों को एटीएम कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें