कंट्रीवाइड स्कूल के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन प्राचार्य डॉ. सीएस पंत ने किया।
मंगलवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिकाओं में अंजलि बसेड़ा, कंचन पांडे, नीलम मेहता, बालकों में दीपक मेहता, संतोष कुमार, सोनू कार्की पहले दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता रहे बच्चों को डॉ. पंत ने ट्रॉफी, नकद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने बच्चों से मनोयोग से खेलों में अपना कॅरिअर बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान कंट्रीवाइड स्कूल की प्रधानाचार्य आशा तिवारी, एनसीसी अधिकारी रितेश अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य राखी राज, रीना आदि थे। खेलकूद प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड स्कूल बागेश्वर, गरुड़, काफलीगैर, कांडा सहित सभी शाखाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया।