फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालड़ वन पंचायत के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
बागेश्वर के तालेड़ में लगी आग को बुझाता युवक। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को बागेश्वर तालड़ गांव के वन पंचायत का जंगल आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, जिला मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी के आवास के पास जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने काबू पाया।
विज्ञापन

खरपतवार जलाने को खेतों में लगाई गई आग जंगल तक पहुंच गई। आग ने वन पंचायत के जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई। गांव के युवाओं डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह नयाल का कहना है कि खेतों में खरपतवार जलाने के लिए तालड़ गांव में लगाई गई आग जंगल तक पहुंच गई थी।
इधर, कलक्ट्रेट के पास बने अपर जिलाधिकारी आवास के समीप का जंगल में बुधवार को आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। जिसकी सूचना फायर सर्विस को दी गई। फार कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अग्मनशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था, जिससे वन संपदा को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें