फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग पर दमकल टीम ने काबू पाया

विज्ञापन
बागेश्वर के गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के तहसील मार्ग स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित एक दुकान के नीचे बने गोदाम में में लगी आग को दमकल की टीम ने बुझा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गोदाम से धुआं आता देख आसपास के दुकानदार और वहां रह रहे लोगों ने हल्ला मचाया। लोग घरों से बाहर निकल आए और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।
घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान ऊर्जा निगम ने भी क्षेत्र की बिजली काट दी। समय पर आग पर काबू पाने से लोगों ने राहत की सांस ली। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि जहां आग लगी थी वहां खाली गत्ते रखे थे। जिससे अधिक नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें