फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा, मीना, मनीषा, दिव्या का प्रदेश की सीनियर फुटबॉल टीम में चयन

विज्ञापन
नेहा पालनी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की चार प्रतिभावान महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की सीनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। चारों खिलाड़ी केरल के कोझिकोड में 28 नवंबर से होने वाली 26वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगी।
विज्ञापन

खेलकूद के क्षेत्र में जिला लगातार तरक्की कर रहा है। फुटबॉल के खेल में जहां रोहित दानू ने पुरुष वर्ग में देश की टीम से खेलने का गौरव हासिल किया है, वहीं महिला फुटबॉलर भी लगातार जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रोशन कर रही हैं।
कोच नीरज पांडेय ने बताया कि बड़ेत की नेहा पालनी (डिफेंडर), लोहारखेत की मीना देवली (गोलकीपर), चलकाना की मनीषा मेहता (मिडफील्डर) और जगथाना की दिव्या (डिफेंडर) को उनके उत्कृष्ट खेल का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

चारों खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का गौरव हासिल किया है। खिलाड़ियों को डीएसओ विनोद सिंह वल्दिया, सुल्तान खान, सूरज जोशी, दलीप मेहरा, महिपाल गढ़िया, गणेश धपोला, संजय खेतवाल, धीरज कोरंगा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें