कपकोट-कर्मी सड़क में जमा मलबा हटाती जेसीबी।
- फोटो : amar ujala
पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिले में अभी भी आधा दर्जन सड़कें बंद पड़ी हैं। इनमें बागेश्वर-गिरेछीना, कपकोट-कर्मी, कपकोट-पिंडारी, कौसानी-भतेड़िया और कपकोट-पोथिंग सड़कें बंद हैं। शनिवार की शाम को बागेश्वर-आरे द्यांगण बाइपास सड़क को खोल दिया गया था।
बागेश्वर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से बंद सड़कें अभी नहीं खुल सकी हैं। बागेश्वर-आरे द्यांगण बाइपास सड़क से शनिवार को छह दिन बाद मलबा हटाया जा सका। बागेश्वर-गिरेछीना, कपकोट-कर्मी, कपकोट-पिंडारी और कौसानी-भतेड़िया सड़कें अभी नहीं खुल सकी हैं।
कपकोट-पोथिंग सड़क में भगवती मंदिर से आगे कई स्थानों पर मलबा जमा है। कई जगहों पर सड़क धंस गई है। इससे वाहन संचालित नहीं हो पा रहे हैं। कपकोट-कर्मी सड़क पर बोल्डर और मलबा जमा है। शनिवार को भी सड़क से मलबा हटाने का काम जारी रहा। सड़क बंद होने से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे लोग खासे परेशान हैं।