फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में फिर लगने लगे कूड़े के ढेर

Fri, 11 Aug 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पंचायत के विभिन्न हिस्सों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। कूड़ा नहीं उठने से दुर्गंध के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पंचायत से कूड़े का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है। 
विज्ञापन

नगर के कपकोट बाजार, ब्लाक, मंडलसेरा और पुल बाजार के आसपास एक बार फिर से कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। कूड़े के नियमित रूप से नहीं उठने से यहां हर कोई परेशान नजर आ रहा है। व्यापारियों और नागरिकों ने नगर पंचायत से नगर में शीघ्र स्वच्छता अभियान चलाकर कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग की है। उन्होंने कूड़ा शीघ्र नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, प्रकाश जोशी, प्रकाश कांडपाल, नारायण प्रसाद तिरूवा, राजेंद्र प्रसाद, रतन कपकोटी, हेम और कैलाश कपकोटी आदि शामिल हैं। उधर, नगर पंचायत की अध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि पंचायत के पास नियमित संसाधन के बावजूद पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता में जुटे हैं। पंचायत के पास कूड़ा वाहन और निस्तारण के लिए अभी तक भूमि भी उपलब्ध नहीं है। इसके इंतजाम के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें