फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न आने की पांच शिकायतें कंट्रोल रूम में दर्ज 

Thu, 14 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम में रोजाना लोगों की जल संकट से संबंधित शिकायतें आ रही हैं। बुधवार को कंट्रोल रूम में पानी नहीं आने से संबंधित पांच शिकायतें दर्ज की गई। 
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट भी पैदा हो जाता है। ऐसे में लोगों को पानी न आने से संबंधित शिकायत के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं।

उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए जल संस्थान ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम में लगे फोन नंबर 220038 पर जल संकट से जूझ रहे लोग प्रतिदिन शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती के निर्देश पर कंट्रोल रूम में दर्ज होने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारी या लाइनमैन को बताया जा रहा है। बुधवार को मंडलसेरा से तीन शिकायतें, तहसील रोड से एक और कठायतबाड़ा से एक शिकायत दर्ज की गई।

बागेश्वर। बिलौना क्षेत्र के सड़क से नीचे की आबादी पिछले कई दिनों से जल संकट से जूझ रही है। कई घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। शहीद पूरन चंद्र की पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि नलों में पानी न आने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग को बताया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शीघ्र आपूर्ति सुचारु न होने पर निर्मला ने डीएम से शिकायत करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें