फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्यूटी और चिरपतकोट के जंगल आग से धधके

Tue, 16 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार रात वन पंचायत कन्यूटी के जंगल में आग धधक गई। आग चिरपतकोट के जंगल तक पहुंच गई। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग की तेज लपटों में विभिन्न प्रजाति के पौधे भी झुलस गए हैं। लोगों ने वन विभाग से आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार रविवार की शाम वन पंचायत कन्यूटी के जंगल में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धारे आरक्षित चिरपतकोट के जंगल तक पहुंच गई। वन पंचायत सरपंच केवलानंद जोशी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

आग से अनेक वन्य प्राणियों के जल जाने की आशंका है। सरपंच की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी भुवनेश पंत ने फारेस्ट गार्ड को मौके पर भेजा है। रेंजर ने लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति आग लगाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें