फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दमकल टीम ने घास के ढेरों में लगी आग बुझाई

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के बिलौना में रविवार दोपहर भगवती मंदिर के पास अचानक घास के लुट्टों (ढेर) में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने घास के ढेरों में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन

दोपहर 2:53 बजे दमकल विभाग की टीम को बिलौना में नंदन सिंह के घास के ढेरों में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को आवासीय इलाके में फैलने से रोका। दमकल टीम में फायर कर्मी नवीन चंद्र, जगदीश सिंह, दीपक कुमार, नीरज रावत, पूजा, रीता राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें