फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कमेड़ीदेवी के जंगल में लगी आग

Sat, 06 Apr 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के उपराड़ा, कमेड़ीदेवी के जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। जिले में वनों के जलने का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय के बाद धरमघर रेंज के जंगल भी धधकने लगे हैं। आग से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वातावरण में धुआं फैलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद धरमघर रेंज के कमेड़ीदेवी में जंगल जल उठा। आग तेजी से फैलने लगी। क्षेत्रवासियों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौके की ओर गए। हालांकि चट्टानी क्षेत्र होने से कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, आग से लगातार वन्य जीवों, घास और अन्य वन संपदा को नुकसान हो रहा है। रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि आग कमेड़ीदेवी के उपराड़ा कंपार्ट संख्या 14 और 18 में लगी है। विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। चट्टान होने से आग बुझाने में आ रही दिक्कत को देखते हुए दूसरी टीम भी भेजी जा रही है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें