फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक में अश्लील टिप्पणी पर पुलिस में शिकायत दर्ज करें

Wed, 27 Feb 2019 11:37 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कौसानी में कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता मुहिम के अंतर्गत पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय कौसानी के विद्यार्थियों को बताया कि यदि कोई फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करे तो पुलिस को सूचना दे। ऐसे मेसेज पर चुप नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन


अपराजिता के तहत केंद्रीय विद्यालय कौसानी में आयोजित कार्यक्रम के तहत एसआई भूपाल सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून में कई प्रावधान हैं। जागरूक रहकर ही इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

फेसबुक, व्हाट्स एप पर कोई अश्लील मेसेज करे तो उसकी शिकायत पुलिस में करें। सोशल मीडिया के अकाउंट का समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहना चाहिए ताकि हैकिंग नहीं हो सके। एसआई प्रीति तोमर ने छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य आरएस बिष्ट ने लैंगिक भेदभाव को समाज के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि अभिभावक बेटा व बेटी में भेदभाव न करें। वहां कांस्टेबल ममता आर्य, संजय कुमार आदि थे। 

छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी देने के लिहाज से अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय है। इससे बच्चों को उपयोगी जानकारियां मिलती हैं। - सुकृति अग्रवाल, शिक्षिका

समाज में अभी भी बेटा बेटी के प्रति भेदभाव है। जो कि उचित नहीं है। ऐसे ही जागरूकता के कार्यक्रमों से इसे रोका जा सकता है। - सपना, शिक्षिका

सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से बच्चों को बचाना जरूरी है। सोशल मीडिया से काफी जानकारी तो मिलती हैं, लेकिन गलत इस्तेमाल बच्चों को अपराधी भी बना सकता है। - सपना, शिक्षिका

अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से हमें कानून की काफी जानकारी मिली। पुलिस ने हमें एफआईआर लिखने सहित साइबर क्राइम के बारे में बताया। - सीमा राना, छात्रा

छेड़छाड़ व अन्य अपराधों से निबटने में पुलिस की सहायता कितनी जरूरी है। आज के कार्यक्रम से हमें यह पता चला। पुलिस हमें काफी मदद कर सकती है। - सुनीता खाती, छात्रा

अपराजिता के तहत चलाए जा रहे जागरूकता के कार्यक्रम सराहनीय हैं। इससे छात्र छात्राओं को उपयोगी जानकारी मिल रही है। भेदभाव रहित समाज की कल्पना जरूर साकार होगी। - बबलू नेगी, व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें