फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षक विहीन स्कूलों में पढ़ाएगी ‘विद्या’

Wed, 27 Feb 2019 11:32 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में विद्या प्रोजेक्ट लांच करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु ने विद्या प्रोजेक्ट को लांच किया। प्रोजेक्ट के जरिए शिक्षक विहीन स्कूलों में भी कक्षाएं संचालित हो सकेंगी। बताया कि प्रोजेक्ट का मकसद शिक्षकों की कमी पर विद्यालय में ई-कंटेंट एवं प्रोजेक्ट के जरिए कक्षाएं संचालित होंगी, जो ई-लर्निंग के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा देगा। 

विज्ञापन


डीएम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्ट विद्या लांच करते हुए कहा कि स्थानीय अध्यापकों और शिक्षा अधिकारियों से ई-कंटेंट लेक्चर तैयार किये हैं, जिससे विद्यार्थियों को जुड़ाव होगा। लेक्चर में शिक्षकों के फोन नंबर भी प्रदर्शित किये हैं ताकि कोई भी शंका होने पर सवाल जवाब हो सके। उन्होंने बताया कि विद्या प्रोजेक्ट चरणों में तैयार किया है इसके पहले चरण में कक्षा 12 के लिए ई-कंटेंट है। इसके साथ ही जिले के 54 विद्यालयों में विद्या प्रोजेक्ट के सफल संचालन के लिए पैन ड्राइव, प्रोजेक्ट दिये हैं। 

दूसरे चरण में शिक्षण सत्र से पूर्व कक्षा 9, 10 और 11 के लिए भी ई-कंटेंट लेक्चर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए अंटाइड फंड से भी धन आवंटन किया जायेगा ताकि प्रोजेक्ट का निरंतर रूप से संचालन किया जा सके। प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि प्रोजेक्ट का नाम विद्या (विद्यालय इंटिग्रेटेड डेवलेपमेंट योजना) दिया है। 
विज्ञापन


इस दौरान सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि डीएम ने कपकोट में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रावास के लिए पांच लाख का बजट दिया है। पेयजल संयोजन के लिए भी 2.80 लाख का बजट मिला है। इस दौरान डीडीओ केएन तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, डीएसओ अरूण वर्मा, डीपीआरओ पूनम पाठक, खान अधिकारी रवि नेगी, डीईओ बेसिक पूनम चौहान, बीडीओ डॉ. विजेंद्र जोशी, सीमा, प्रवक्ता दीप जोशी, नरेश शर्मा मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें