फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिला पोस्टमास्टर की स्कूटी फूंकी, पीछा करने वाले युवक पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के गडेरा में तैनात एक महिला पोस्टमास्टर की स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया। पीड़िता ने एक स्थानीय युवक पर रंजिश के चलते स्कूटी जलाने का शक जताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की निवासी काजल वर्तमान में भयूं गांव में किराये पर रहती हैं और गडेरा में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी तहरीर में काजल ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात रोज की तरह उनकी स्कूटी कमरे के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। रात करीब दो बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि स्कूटी जल रही है। उन्होंने मकान मालिक के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही युवक पर शक जताया है। पीड़िता का आरोप है कि उक्त युवक पिछले काफी समय से उनका पीछा कर रहा था। युवक ने उन्हें मैसेज कर सुधर जाने और घमंडी कहते हुए समस्या में डालने की धमकी भी दी थी। बदनामी के डर से पीड़िता ने पहले यह बात किसी को नहीं बताई थी लेकिन अब रंजिश के चलते स्कूटी जलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

......कोट
पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पीछा करने और जालसाजी करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में नामजद युवक और मैसेज की सत्यता की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -प्रताप सिंह नगरकोटी, एसओ, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें