फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बंदर के खौफ से छत से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील रोड क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में एक युवक अपने घर की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मजियाखेत निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र दान सिंह शनिवार देर शाम अपने मकान की छत पर खड़े थे। इसी बीच अचानक एक बंदर छत पर आ धमका और युवक की ओर झपटा। बंदर को अपनी ओर आता देख आनंद घबरा गए और खुद को बचाने के लिए पीछे की ओर भागे। इसी हड़बड़ाहट में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे छत से नीचे जा गिरे। आवाज सुनकर परिजन तुरंत बाहर निकले। उन्होंने आनंद को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। डॉ. साक्षी ने उनका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती कर लिया है। युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में बंदरों के प्रति भारी आक्रोश और डर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें