फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को पशुओं के रखरखाव की जानकारी दी

Fri, 30 Oct 2015 11:31 PM IST
योगेश जोशी/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय अरण्य सेवा एवं विकास संस्थान और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से किसान क्लबों के लिए मीट विद एक्सपर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को पशुओं के पालन पोषण की  जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नाबार्ड के जिला प्रबंधक बीएस बिष्ट ने किसान क्लबों के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किसान क्लबों को उचित मंच बताया और कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आसानी  के साथ कम ब्याज पर ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी सचल डा. ज्योति पूना ने पशुओं में होने वाले मुंहपका, खुरपका, थनैला, आदि रोगों के लक्षण और बचाव के तरीके बताए।

उन्होंने कहा कि थनैला रोग गंदगी के कारण होता है। उन्होंने उबले दूध का ही दही जमाने की सलाह दी और रोगों के निदान के लिए  उपाय बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें