फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीलाओं से पहाड़ की संस्कृति को सरंक्षण मिलता है

Wed, 28 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की शाम संस्कृत गांव भंतोला में तीसरे दिन की रामलीला मंचन का शुभारंभ कर सलाहकार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने दीप जला कर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामलीलाओं से पहाड़ की संस्कृति को सरंक्षण मिलता है। उन्होंने लोगों से श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने को कहा।

उन्होंने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने रामलीला मैदान के पुनर्निर्माण में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


तीसरे दिन की रामलीला में धनुष यज्ञ मंचन किया गया।  कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह मेहता ने कर्नाटक का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश जोशी ने किया।

 यहां रामलीला के निर्देशक रमेश जोशी, हेम जोशी, डा. गिरीश जोशी, लक्ष्मण धामी, जोगा सिंह मेहता, सुरेश जोशी, राजेंद्र धामी,  विनोद जोशी, तेज सिंह रावत, भीम सिंह रावत और केवलानंद जोशी आदि थे। अतिथि शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने कर्नाटक से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें