फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी विदाई

विज्ञापन
बागेश्वर में जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल को सेवानिवृत्ति पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करतीं - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके स्थान पर डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना को सीएमओ बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल और उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक वीसी चौधरी भी 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन में हुए विदाई समारोह में डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने कोरोना संक्रमण के इस दौर में अपनी क्षमताओं के अनुरूप बेहतर कार्य किया और संक्रमण के इस दौर में स्वास्थ्य विभाग मुखिया के नाते कार्य का बेहतर निष्पादन किया। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल समाज कल्याण की योजनाओं को प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाया बल्कि पात्रों को योजनाओं दिलाया। डीएम ने सेवानिवृत्त होने वाले तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ केएन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें