फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकृत अभिकर्ताओं की अनुपस्थिति पर व्यय प्रेक्षक नाराज 

Tue, 07 Feb 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक पीटी भुटिया ने कपकोट विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय लेखों का मिलान किया। इस दौरान सभी प्रत्याशियों के अधिकृत अभिकर्ताओं के उपस्थित न होने पर व्यय प्रेक्षक ने नाराजगी जताई। वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय ने कहा है कि अपने व्यय का लेखा प्रस्तुत न करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

व्यय प्रेक्षक ने इसके बाद मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पेड न्यूज, सोशल मीडिया संबंधी मामलों की जांच करते हुए एमसीएमसी प्रभारी को बिना पूर्व अनुमति के विज्ञापन और सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार करने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफीसर के माध्यम से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों की जानकारी लेते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को कहा। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में प्रसारित विज्ञापनों, पेड न्यूज पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के मौके पर लाइजनिंग ऑफीसर राजेंद्र प्रसाद सहित व्यय टीम के सदस्य मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें