फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदराज के गांवों नहीं पहुंचे राष्ट्रीय दलों के झंडे, पोस्टर

Tue, 07 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के मतदान के मात्र आठ दिन शेष है। दूरदराज के गांवों में राष्ट्रीय पार्टियां झंडे, पोस्टर, घोषणा पत्र नहीं पहुंच पाए हैं। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोग राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र का इंतजार कर रहे हैं। 

बागेश्वर विधान सभा क्षेत्र के लाहुरघाटी, गोमती घाटी, देवनाई घाटी, पंचगढ़ी घाटी, मल्ला, तल्ला कत्यूर घाटी के गांवों में इस बार भाजपा, कांग्रेस, बसपा के झंडे पोस्टर नाम मात्र दिख रहे हैं। ग्रामीण जब प्रचार करने वालों से झंडा पोस्टर की मांग कर रहे हैं तो  राजनीतिक दलों के प्रचारक उन्हें अगले दिन बैच और झंडा देने की बात कहकर लोगों को शांत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवई, जाख, छत्यानी, पिंगलों गढ़खेत, कुलाऊं आदि गांवों के बुजुर्गों का कहना है कि पहले चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के लोग गांव गांव में मतदाताओं को अपनी पार्टी का घोषणा पत्र बांटते थे। इस बार के चुनाव में राष्ट्रीय दलों का घोषणा पत्र देखने को नहीं मिल रहा है। यही नहीं चुनाव प्रचार में युवाओं की सक्रियता नहीं दिख रही है। दूरदराज के ग्रामीणों का कहना है कि वह भाजपा, कांग्रेस, बसपा के प्रत्याशी के सामने अपने गांव की ज्वलंत समस्याओं को रखना चाहते हैं। अधिकांश गांवों में प्रत्याशी के नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें