बागेश्वर के महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में एनसीसी ए प्रमाण पत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा देते कैड
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। 81 यूके बटालियन एनसीसी की ए प्रमाण पत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हो गई है। जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र महर्षि विद्या मंदिर में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 202 कैडेटों ने भागीदारी की।
जिले के छह और पिथौरागढ़ के दो परीक्षा केंद्रों में एनसीसी ए प्रमाण पत्र के लिए दो दिनी परीक्षा का आयोजन कराया गया था। परीक्षा में दोनों जिलों के 790 कैडेटों ने भागीदारी की थी। बागेश्वर के पांच और पिथौरागढ़ के दो परीक्षा केंद्रों में शनिवार को ही लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई गई। हालांकि महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। प्रयोगात्मक परीक्षा में कैडेटों ने ड्रिल टेस्ट, मैप रीडिंग, कम्यूनिकेशन, स्किल टेस्ट आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती और एडम ऑफिसर रवींद्र सिंह भंडारी ने कैडेटों को परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी और प्रत्येक कैडेट की क्षमताओं को परखा। वहां पर सूबेदार बहादुर राना, एएनओ हेम चंद्र पांडेय आदि थे।