फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्स के सेवानिवृत्त कार्मिकों में कैंटीन सुविधा न मिलने से असंतोष

विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक में मौजूद पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरामिलिट्री फोसेर्ज संगठन के सदस्य। संवाद ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरामिलिट्री फोर्सेज कार्मिक संगठन ने कैंटीन सुविधा न मिलने पर नाराजगी प्रकट की है। सेना की भांति अर्द्ध सैनिक बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए अलग से निदेशालय बनाने की मांग फिर दोहराई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के एक होटल में संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कैंटीन सुविधा न मिलने से अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों को सस्ते सामान की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कार्मिक लंबे समय से निदेशालय बनाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग की भी अनदेखी की जा रही है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के बाद भी अर्द्धसैनिक बलों के कार्मिकों को वन रेंक वन पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
कहा गया कि वर्ष 2004 से भर्ती कार्मिकों को पेंशन सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। बैठक में प्रत्येक जिले में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने की मांग उठाई गई। मिलिट्री सर्विस पे की तर्ज पर पैरामिलिट्री सर्विस पे देने की मांग की गई। निकाय क्षेत्रों में भवन कर में छूट देने की मांग उठाई गई। बैठक में नारायण सिंह हरड़िया, चंदन सिंह बिष्ट, धन सिंह डसीला, हयात सिंह रावत, नारायण सिंह दुबड़िया, राजेंद्र सिंह कोरंगा समेत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कार्मिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें