फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट, बागेश्वर के बूथों के लिए ईवीएम बांटीं

Sun, 05 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
गोवा - फोटो : self
विज्ञापन
बागेश्वर। सामान्य प्रेक्षक एमएस जया और जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के प्रतिनिधि और रिटर्निंग ऑफीसरों की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन  हुआ। इस रैंडमाइजेशन में कपकोट विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लिए लिए 172 ईवीएम मशीन आवंटित की गई, जबकि 119 ईवीएम रिजर्व में रखी गई। 
विज्ञापन


बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 177 ईवीएम मशीनें बूथों के लिए आवंटित की गई जबकि 87 मशीनें रिजर्व में रखी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 349 बूथ हैं। इनमें से दूरस्थ के 82 बूथों के लिए एक अतिरिक्त ईवीएम आवंटित की गई है। नोडल अधिकारी ईवीएम वीके चौधरी ने ईवीएम का विवरण दिया।

रैंडमाइजेशन के दौरान राजनैतिक पार्टियों की ओर से संजय साह जगाती, जगदीश जोशी, सुंदर कुमार, भानुप्रकाश वर्मा, रमेश चंद्र सनवाल, एडीएम एसएस जंगपांगी, सूचना विज्ञान अधिकारी पीयूष गुप्ता, रिटर्निंग ऑफीसर बागेश्वर के श्याम सिंह राणा, कपकोट के रिटर्निंग ऑफीसर रवींद्र सिंह बिष्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश आर्या आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें