फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मांगना सबका अधिकार, चुनाव में सब दिखेंगे एक : गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज हो गया है। यात्रा के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। साथ ही, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में कुछ देर का मौन रखकर विरोध भी दर्ज कराया। वहीं पार्टी में गुटबाजी को लेकर गणेश गोदियाल ने कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है और चुनाव मेंं सभी एक साथ दिखेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ताकुला रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि राम मंदिर जैसे पवित्र और करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्रों को भी नहीं बख्श रही है। गोदियाल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि बाबा केदारनाथ धाम का सोना कहां गया और अब बदरीनाथ मंदिर में भी चढ़ावा चोरी होने के आरोप सरकार के नुमाइंदों पर लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर सीएम अपने कार्यकाल का जश्न मनाने में लगे हैं तो दूसरी ओर प्रदेश का युवा हताश है।
धारचूला विधायक हरीश धामी ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक लड़ाई देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने के लिए लड़ी थी और अब दूसरी लड़ाई भाजपा की तानाशाही को खत्म करने के लिए लड़ने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम से चंदा और कीमती धातु चोरी करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

बागेश्वर और कपकोट विधानसभाओं में प्रत्याशियों की गुटबाजी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि आगामी चुनाव में धरातल पर कोई गुटबाजी नहीं दिखेगी। टिकट की दावेदारी तक जरूर थोड़ी खींचतान हो सकती है क्योंकि लोकतंत्र में टिकट मांगना सबका संवैधानिक अधिकार है। पिछली बार भी कई लोग प्रयासरत थे लेकिन जब पार्टी ने टिकट तय किया तो सबने मिलकर काम किया। अब स्थिति बदल चुकी है पार्टी कार्यकर्ताओं के भविष्य का ख्याल रखेगी, बशर्ते चुनाव में सबको मिलकर काम करना होगा।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, लोहाघाट के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, प्रदीप पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, राजेंद्र परिहार, सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व प्रत्याशी बसंत कुमार, बालकृष्ण, जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, बबलू नेगी आदि मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों ने थामा कांग्रेस का दामन, अस्पताल को मिलीं व्हील चेयर
इस राजनैतिक आयोजन के दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कैप्टन कुंदन सिंह नगरकोटी, सूबेदार चंचल सिंह रौतेला, सूबेदार उच्छप सिंह देवली, सूबेदार बलवंत सिंह नगरकोटी, निरीक्षक प्रताप सिंह फर्स्वाण, नायब सूबेदार दीवान सिंह असवाल और भीम सिंह आदि शामिल है। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश महासचिव महेश पांडेय ने जिला अस्पताल के लिए दो व्हील चेयर उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें