फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अपूर्वा पांडेय ने कांडा रोड स्थित गाड़गांव-कांडाधार में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए आगामी सितंबर माह तक हर हाल में भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी कार्य तय तकनीकी मानकों के अनुरूप ही होने चाहिए, ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को जल्द ही आधुनिक शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यालय परिसर में प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी, खेल मैदान, कार्यालय और कक्षाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुकेश कुमार चुनेरा ने बताया कि कांडाधार में 1.6 हेक्टेयर भूमि पर 27.72 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष कार्य को सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें