फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार को पेड़ से बांधकर की जा रही है बिजली की आपूर्ति

विज्ञापन
बागेश्वर के मौउडियार गांव में पेड़ से टूटा बिजली पोल सालभर बाद भी नहीं बदला जा सका है। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मौउडियार में एक तरफ की ओर झुके बिजली के पोल को अभी तक नहीं बदला जा सका है। ऊर्जा निगम द्वारा बिजली के तार को चीड़ के पेड़ से बांध कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इससे करंट फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जून 2018 में मौउडियार में विद्युत पोल झुक गया था। तब से लगातार अव्यवस्था बनी रहती है। बाद में ऊर्जा निगम बिजली के तार को चीड़ के पेड़ से बांध दिया गया। अब किसी तरह गांव में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बिजली तार को चीड़ के पेड़ से बांधने के कारण करंट फैलने की आशंका रहती है। विशंभर जोशी ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इस संबंध में कई बार सूचना दी लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि चीड़ के पेड़ से बिजली का तार बांधा गया है। भास्करानंद जोशी ने बताया कि विद्युत पोल झुके डेढ़ साल का समय हो गया है। समस्या के बारे में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन नया पोल नहीं लगाया गया है। इधर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। इस मामले में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें