फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशन टंगड़िया को मरणोपरांत लाइफटाईम अचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
बागेश्वर तहसील में आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य स्व. हरीश सिंह करायत की स्मृति में बुधवार को तहसील परिसर में गोष्ठी हुई। इसका शुभारंभ विधायक चंदन राम दास ने किया। इस दौरान उत्तराखंड कल आज और कल विषय पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

इसमें विधायक दास, नंदाबल्लभ भट्ट, नरेंद्र खेतवाल, प्रमोद मेहता, मोहनी कोरंगा, भुवन कैड़ा, गणेश दत्त कांडपाल, मोहन जोशी आदि ने विचार व्यक्त किये। किशन सिंह मलड़ा की पहल पर पौधरोपण किया गया। स्वर्गीय बिशन सिंह टगड़िया को मरणोपरांत हरीश करायत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। उनके पुत्र दीपक ने यह सम्मान ग्रहण किया। पैरा खिलाड़ी सागर थायत, मोहनी कोरंगा, योगगुरु केवलानंद जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता नंदन रावल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद मेहता को प्रेस क्लब प्रतिभा सम्मान मिला।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन सिंह परिहार ने संचालन किया। इस मौके पर जगदीश उपाध्याय, चंद्रशेखर जोशी, सुंदर सुरकाली, लोकपाल सिंह कोरंगा, महीप पांडेय, रमेश प्रकाश पर्वतीय, हरीश नगरकोटी, किशन राणा, हिमांशु गड़िया, दिग्विजय जनौटी, रवि करायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें