बागेश्वर। कांडा और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र की बिजली आठ घंटे बाद बहाल हुई। कर्मचारियों और श्रमिकों ने रात को पेड़ गिरने से टूटे तार हटाए और आपूर्ति सुचारू कराई।
शनिवार की शाम करीब छह बजे कांडा स्टेशन से कांडा पड़ाव के बीच चीड़ का पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए थे। बारिश के कारण लाइन की मरम्मत में दिक्कत आ रही थी। बावजूद इसके कर्मचारियों ने काम जारी रखा। लाइट गुल होने से कांडा, विजयपुर, कमस्यार, नाकुरी पट्टी के 65 गांवों की करीब 30 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि देर रात बिजली बहाल होने के बावजूद परेशानी बनी रही। रविवार को दोपहर तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि लाइन की मरम्मत कर रात को ही आपूर्ति सुचारू करा दी थी। संवाद