फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 125 टिन अवैध लीसा के साथ कैंटर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने 125 टिन अवैध लीसा से भरे कैंटर को पकड़ा है। पुलिस ने चालक और बरामद लीसा वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस अमसरकोट बेरियर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी वहां से गुजर रहे एक कैंटर को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। बताया कि कैंटर का प्रयोग मुर्गियों के परिवहन में किया जा रहा था। आरोपी चालक ने मुर्गियों की जाली के अंदर 125 टिन अवैध लीसा के रखे थे। पुलिस ने आरोपी चालक सूरज कुमार, निवासी चोरगलिया, नैनीताल को गिरफ्तार किया। सीओ अजय लाल साह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद लीसा को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें