फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरांश महोत्सव में कलाकारों का धमाल

Sun, 24 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बुरांश महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। हिमालय स्टडी सेंटर कौसानी में बुरांश महोत्सव शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इसमें स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने कुमाऊंनी परिधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर देशी, विदेशी पर्यटकों की वाहवाही लूटी। स्टडी सेंटर के थ्रीश कपूर ने कहा कि बुरांश महोत्सव से जहां कौसानी के पर्यटन को बल मिलेगा। वहीं बुरांश के पेड़ों को संरक्षण देने में महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। 
विज्ञापन


बुरांश महोत्सव में पहुंचे देशी, विदेशी अतिथियों ने हिमालय स्टडी सेंटर में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी में लगी अंतरराष्ट्रीय छायाकार थ्रीश कपूर द्वारा कौसानी से हिमालय की ली गई तस्वीरों को देखा। अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगी पुस्तकों का भी अध्ययन किया। स्थानीय और बाहर कलाकारों ने अनाशक्ति आश्रम के परिसर में कुमाऊंनी परिधान में बुरांश के फूल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।

अतिथियों ने छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत वीथिका में पंत जी की कविताओं का भी अध्ययन किया। उसके बाद लक्ष्मी आश्रम पहुंचे। समाजसेवी बसंती बहन ने अतिथियों को आश्रम की गतिविधियों के बारे में बताया। बसंती बहन ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र को बढ़ते प्रदूषण को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने हर व्यक्ति से पर्यावरण संरक्षण के काम करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें