फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदान की प्रक्रिया समझाई

विज्ञापन
बागेश्वर में कार्मिकों को पंचायत चुनाव मतदान की जानकारी देते बीडीओ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। 27 जून को होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है। जिले में छह ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उप चुनाव होना है। इन सीटों में 17 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर ब्लॉक में सुंदिल, खुनौली और छाती, कपकोट ब्लॉक में जारती और गरुड़ विकासखंड के कटारमल और बिनखोली में उप चुनाव होगा। जिले में वार्ड सदस्यों के 279 पदों में से 110 में एक-एक ही दावेदार होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। वार्ड सदस्य की शेष सीटों पर किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। उक्त पद रिक्त रहेंगे।
शुक्रवार को बागेश्वर विकासखंड सभागार में प्रभारी खंड विकास अधिकारी केडी कांडपाल ने मतदान ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों की बैठक लेकर मतदान प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कार्मिकों से दायित्व का भलीभांति निर्वहन करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि मतदान टीमों में कार्मिकों की तैनाती कर दी है। एक टीम में सुरक्षा कर्मियों समेत सात कार्मिक शामिल होंगे। 42 कार्मिक छह ग्राम पंचायतों में 42 कर्मी ग्राम प्रधान का चुनाव संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें