फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दूसरी मेरिट सूची से 98 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Wed, 19 Jun 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की दूसरी मेरिट लिस्ट की प्रवेश प्रकिया जारी है। दो दिन में 98 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। परिसर में 744 सीटें स्वीकृत हैं।
विज्ञापन

अब तक इन सीटों पर कुल 454 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। बीए में कुल 480 सीटें हैं। इनके सापेक्ष पहली सूची में 250 और दूसरी में 63 ने प्रवेश लिया। बीएससी गणित 88 सीटें हैं। इनमें पहली में 38 और दूसरी में नौ ने प्रवेश लिया है। बीएससी विज्ञान की 88 सीटों में पहली में 40 और दूसरी में 16 ने प्रवेश लिया। बीकाॅम में 88 सीटों के सापेक्ष पहली में 28 ने और दूसरी में 10 ने प्रवेश लिया है।

पहली मेरिट सूची की प्रवेश प्रकिया सात से 14 जून तक चली थी। दूसरी मेरिट सूची 17 जून को जारी हुई। परिसर में स्वीकृत सीटों में से 290 सीटें में अब भी प्रवेश होने बाकी है लेकिन प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। रिक्त सीटें प्रवेश समिति की चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन


प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश दिए जाने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। भविष्य में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही तिथि में बदलाव होंगे।-डाॅ. दीपा कुमारी निदेशक, बागेश्वर परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें