फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री करने वालों से सख्ती से निपटें : डीएम

Sun, 24 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
डीएम ने की अपराध समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सभी एसडीएम, तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री करने वालों से सख्ती से निपटें। शराब की दुकानों में रेट लिस्ट चेक करने और निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह निर्देश डीएम ने जिला अपराध एवं नियंत्रण समिति की बैठक में दिए। 
विज्ञापन


तहसील सभागार में आयोजित बैठक में डीएम भूपाल सिंह मनराल ने आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए दर्ज मामलों की समय से विवेचना करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के अनुसार अवैध शराब की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन को समय-समय पर चेकिंग करने को कहा।

उन्होंने शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चाय की दुकानों पर भी छापा मारने के निर्देश दिए। डीएम ने गुमशुदगी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए फेरीवालों पर कड़ी निगरानी रखने और सत्यापन करने को कहा। उन्होंने एसपी को ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने पंप मालिकों को भी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को तेल न देने की हिदायत दी। बैठक में एसपी सुखवीर सिंह, एसडीएम केएस टोलिया, रेखा कोहली, रविंद्र सिंह, तहसीलदार खुशबू आर्या, कृष्ण कुमार, बीएस कुमल्टा, दयाकृष्ण टम्टा, ईओ पालिका ईश्वर सिंह रावत मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें