फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की शिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली

विज्ञापन
बागेश्वर के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों से जानकारी लेते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली में विद्यार्थियों से रूबरू होकर शिक्षण गतिविधियों की जानकारी हासिल की। स्कूल में दो कक्षा-कक्षों के निर्माण, छात्रावास में टाइल्स लगाने और शौचालय की मरम्मत के लिए अनटाइड फंड से 26 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने भोजनालय की टपकती छत के ऊपर टिनशेड और हैंडपंप में सोलर मोटर लगाने की स्वीकृति दी। उन्होंने आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति बहुली की बैठक लेते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बीच खेल गतिविधियां लगातार कराई जाए। उन्होंने सामाजिक विज्ञान और व्यायाम के पदों में महिला गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति कराने, स्टाफ नर्स, कनिष्ठ सहायक और दो परिचालकों की बाह्यस्रोत से नियुक्ति कराने की स्वीकृति प्रदान की। प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका छात्रावास की जल निकासी, सीलन युक्त कमरों की छत को सीलनरोधी बनाने, नालियों की मरम्मत, छात्राओं की सुरक्षा के लिए बालिका छात्रावास की चहारदीवारी के ऊपर तारबाड़ लगाने के लिए आगणन प्रस्तुत करते कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश आरडब्ल्यूडी के ईई रमेश चंद्रा को दिए। डीएम ने प्राचार्य बीबी पांडे को विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। वहां पर सीईओ जीएस सौन, बीईओ एमएम जोशी, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी, एसीएमओ डॉ. एनएस टोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें