फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए डीएम ने प्रधानों से मांगे सुझाव

Wed, 08 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
डीएम की मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए डीएम मंगेश घिडिल्याल ने मंगलवार को गरुड़ नगर से जुड़े प्रधानों और व्यापारियों से सुझाव मांगे। डीएम ने कहा कि शहरी विकास विभाग के सहयोग से नगर में जैविक, अजैविक कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगने प्रस्तावित हैं। उच्च न्यायालय के आदेश को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण के प्रति गंभीर नजर आ रहा है। डीएम ने बीडीसी सभागार में सिल्ली, नौघर, गढ़सेर, स्याल्दे टीट, भकुनखोला, फुलवारी गूंठ, पाये और व्यापारियों की एक बैठक ली। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन का चयन करने में प्रधानों, नगर से जुड़े लोगों और व्यापारियों का सहयोग जरूरी है। डीएम ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए नगर में जैविक, अजैविक कूड़ा निस्तारण संयंत्र शहरी विकास विभाग के सहयोग से लगेंगे। गढ़सेर के प्रधान नवीन ममगई ने डीएम को विश्वास दिलाया कि नगर कूड़ा निस्तारण के लिए नगर से जुड़े ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रशासन को हरसंभव सहयोग देंगे।

डीएम ने गरुड़ के एसडीएम नंदन सिंह नगन्याल से एक सप्ताह के अंदर कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन का चयन करने को कहा। बैठक में पाये के प्रधान कैलाश खड़का, फुलवारी गूंठ की अनीता गोस्वामी, कनिष्ठ उपप्रमुख प्रकाश कोहली, प्रधान सिल्ली निशा पांडे, भकुनखोला दियाल गिरी गोस्वामी आदि ने विचार रखे।       
विज्ञापन


बागेश्वर। हाइकोर्ट ने बागेश्वर जिला प्रशासन को कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चयन के मामले में दस मार्च तक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं वही दूसरी तरफ हालत यह है कि बागेश्वर में कूड़ा निस्तारण की कार्ययोजना तक नहीं बनी है और न ही जमीन का हस्तांतरण हुआ है। हालांकि प्रशासन ने कुछ स्थानों पर भूमि चिन्हित की है। जिले के कई इलाकों में लोग कूड़े का निस्तारण अभी भी सरयू, गोमती के किनारे कर रहे हैं।  

सरयू से बागेश्वर नगर पंपिंग योजना, कठायतबाड़ा पंपिंग योजना, बौड़ी-धूराफाट पंपिंग, खरही पट्टी पंपिंग योजनाएं बनी हैं। लगातार कूड़ा डाले जाने से इनका पानी प्रदूषित हो रहा है। सरयू और गोमती के तटों पर गंदगी और कूड़े का अंबार लगा है। इसके अलावा भागीरथी नाला और कैलखुरिया नाले में भी काफी मात्रा में गंदगी और सीवर बह रहा है। कुछ साल पहले सरयू में भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास एक सर्वसुलभ शौचालय बनाया गया था। इसकी गंदगी से सरयू का जल प्रदूषित हो रहा था। एक संगठन ने हाइकोर्ट में इस मामले में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश के बाद इस शौचालय को बंद कर दिया गया। 

बागेश्वर। स्वच्छता मिशन के तहत बागेश्वर पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्टेशन रोड, गांधी पार्क और कोतवाली के आसपास सफाई अभियान चलाया। उन्होंने मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों और जगह-जगह फैले कूड़े का निस्तारण किया। कोतवाल तिलक वर्मा ने अपील की कि कूड़े का निस्तारण कूड़ेदान में करना चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें