फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कस्तूरबा गांधी स्कूल और आदर्श विद्यालय में किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

विज्ञापन
कपकोट के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। डीएम विनीत कुमार ने कपकोट के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास और खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया। इसके लिए डीएम ने अनटाइड फंड से रकम स्वीकृत की है। जरूरत पड़ने पर और भी मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने आदर्श प्राथमिक विद्यालय के पठन-पाठन की सराहना की। कहा कि यहां के विद्यार्थी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और नवोदय विद्यालय में प्रवेश पा रहे हैं, जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इसकी सफलता का श्रेय बच्चों समेत उनके शिक्षकों को भी जाता है। इसी कारण सुखद परिणाम मिल रहे हैं।
डीएम ने डीईओ को विद्यालय में दो शिक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में तहसीलदार पूजा शर्मा, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य केडी शर्मा, तारा कपकोटी, प्रकाश कांडपाल, दीपा कपकोटी, कृष्णा कपकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें