फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जारी किया क्षेत्र समिति की बैठकों का रोस्टर

Sat, 19 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम ने जिले के तीनों ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत बैठकों का रोस्टर जारी कर दिया है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से क्षेत्र की समिति की बैठकों में रोस्टर के अनुसार प्रतिभाग करने को कहा है। डीएम भूपाल सिंह मनराल की ओर से जारी किए गए क्षेत्र समिति के रोस्टर के अनुसार क्षेत्र समिति बागेश्वर की बैठकें 30 अप्रैल, 16 जुलाई, छह अक्टूबर, तीन जनवरी 2017 को होगी।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत कपकोट की बैठकें सात अप्रैल, 20 जुलाई, 17 अक्टूबर, 23 जनवरी 2017 को होगी। क्षेत्र पंचायत गरुड़ की बैठक 27 अप्रैल, 30 जुलाई, 25 अक्टूबर, 28 जनवरी 2017 को निर्धारित की गई है।

डीएम ने अधिकारियों से क्षेत्र समिति की बैठकों में प्रतिभाग करने और इन तिथियों को विभागीय बैठक, भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित न करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने इन बैठकों में अधिकारियों से पहुंचने को कहा है। किन्हीं कारणों से बैठक में मौजूद न रहने पर लिखित अनुमति लेकर संबंधित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से क्षेत्र पंचायतों को पहले बताने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें