फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ की चेतावनी पर आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क

Fri, 18 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों में ओलावृष्टि, अंधड़ की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग चौकन्ना हो गया है। बागेश्वर के एडीएम एवं आपदा प्रबंधन के प्रभारी अधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से 17 मार्च की शाम से 36 घंटे के लिए ओलावृष्टि, अंधड़ की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फील्ड स्तर के अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल में बने रहने को कहा है। एडीएम ने यातायात, ऊर्जा निगम समेत सभी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को पूर्व तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही, उदासीनता पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें