फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज सामा में डीएम ने ली बच्चों की क्लास

Wed, 26 Oct 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
डीएम की क्लास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 डीएम मंगेश कुमार घिल्डियाल ने इंटर कॉलेज सामा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैकाना भनार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटर कॉलेज सामा में 12वीं के छात्र-छात्राओं से उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी ली और कॅरियर के लिए टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों की मंजिल शुरू होती है। इसलिए उन्हें अभी से सोचना होगा कि आगे क्या करना है। उसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी तभी मंजिल तक पहुंचने में आसानी होगी। आज इंटरनेट का युग है इसका फायदा उठाना चाहिए। डीएम ने स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा स्वास्थ्य अच्छा होगा तो बौद्धिक विकास भी बढ़ेगा। इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। डीएम के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैकाना भनार के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक दरबान सिंह कोरंगा ने पानी की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने प्रधानाध्यापक को पढ़ाई के साथ स्वच्छता के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कपकोट एनएस नगन्याल मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें