फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष फोकस रहा रंजना राजगुरु का

विज्ञापन
निवर्तमान जिलाधिकारी रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ऊधमसिंह नगर की डीएम पद पर स्थानांतरित डीएम रंजना राजगुरु ने अपने कार्यकाल में जिले की शिक्षा और चिकित्सा सेवा को बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया। वह जन सुविधा शिविर लगाकर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए भी तत्पर रहतीं थी। उनका तीन साल से अधिक का कार्यकाल निर्विवाद रहा।
विज्ञापन

आईएएस रंजना ने 17 मई 2017 को कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें सरकारी स्कूलों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए विशेष प्रयास करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए विशेष प्रयास किए। उन्होंने डीएम अनटाइड फंड से सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए बजट उपलब्ध कराया। उनका स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी पर भी विशेष फोकस रहा। अनटाइड फंड और खनन न्यास निधि से जिला अस्पताल के साथ ही कपकोट, बैजनाथ के अस्पतालों को एंबुलेंस उपलब्ध कराए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराई। वह प्रत्येक सोमवार को जन सुविधा शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनती थीं। आम जनता से सहज ढंग से मुलाकात करतीं थीं। कुल मिलाकर उनका तीन साल दो महीने 13 दिन का कार्यकाल निर्विवाद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें