फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में लगा आसुत जल प्लांट

Sat, 11 May 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में लगा डि​स्टिल वाटर प्लांट। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में आसुत जल (डिस्टिल वाॅटर) प्लांट लग गया है। जिला अस्पताल में स्थापित केमिकल एनालाइजर मशीन को संचालित करने के लिए आसुत जल प्लांट लगाया गया है। प्लांट लगने से जिला अस्पताल में अब आसुत जल तैयार होगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि करीब आठ लाख की लागत से नई केमिकल एनालाइजर मशीन खरीदी गई है। पुरानी केमिकल एनीलाइजर मशीन छोटी थी जिसमें केवल चार से पांच लीटर आसुत जल की आवश्यकता होती थी, उतना डिस्टिल वॉटर बाजार से खरीद लिया जाता था। जिसको देखते हुए जिला अस्पताल में आसुत जल प्लांट लगवाया गया है। जो लगातार आसुत जल का निर्माण करेगा। अब डिस्टिल वॉटर बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन



बायोकेमिस्ट्री जांच के लिए जरूरी आसुत जल

बागेश्वर। केमिकल एनालाइजर मशीन का प्रयोग बायोकेमिस्ट्री जांच के लिए किया जाता है। मशीन को संचालित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में आसुत जल की आवश्यकता होती है। पर्याप्त मात्रा में आसुत जल होने से मशीन का अधिक उपयोग किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें