फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वायरलेस सेट के सहारे आपदा प्रबंधन विभाग 

Thu, 17 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा के लिहाज से बागेश्वर जिला अति संवेदनशील है। यहां पर बरसात का मौसम हर साल आपदाएं लेकर आता है। जमीनें दरकने से जिले के 83 गांवों में खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद बागेश्वर जिले का आपदा विभाग एकमात्र वायरलेस सेट के भरोसे है। विभाग के पास वर्षा और तापमान मापने के उपकरण तक नहीं हैं। जिले के तीन स्थानों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की कार्रवाई भी भूमि चयन से आगे नहीं बढ़ सकी है। एक ओर आपदा से निपटने के लिए तमाम योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग को साधन संपन्न बनाने के साथ ही मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं लेकिन जिले में आपदा प्रबंधन विभाग में वर्षा मापी यंत्र, तापमान मापने के उपकरण तक मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन


विभाग के पास भेजा गया भूकंप मापी यंत्र भी तहसील में लगाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग वर्षा, तापमान के आंकड़े सिंचाई विभाग से जुटा रहा है। बागेेश्वर जिले में इस समय आपदा प्रबंधन अधिकारी का पद खाली है। विभाग में मानकों के हिसाब से स्टाफ भी तैनात नहीं है। जिले के कपकोट में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगा है जबकि सामाधूरा, कांडा, कौसानी में स्टेशन स्थापित किए जाने हैं लेकिन अभी यह मामला भूमि चयन तक ही पहुंच सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें