फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 17 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गूल निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद भी लघु सिंचाई (एमआई) विभाग ने ठेकेदार को भुगतान नहीं किया। ठेकेदार के पुत्र ने लघु सिंचाई विभाग पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। जोशी गांव निवासी भुवन चंद्र लोहनी ने डीएम और लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भुवन का कहना है कि उसके पिता तारा दत्त लोहनी ने एमआई की ओर से पिछले साल खांकर गांव में गूल बनवाई थी। जब उसके पिता भुगतान के लिए अधिकारियों के पास गए तो उन्हें भुगतान करने से मना कर दिया गया। भुगतान न होने से उसके पिता की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


जिस कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है। भुवन ने विभाग के अधिकारियों पर पहले भी भुगतान के एवज में पिता से रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मांग पूरी न होने पर भुवन ने विभाग के खिलाफ 18 मार्च से अनशन पर बैठने और 20 मार्च को विभागीय अधिकारियों के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। जिससे एमआई विभाग में खलबली मच गई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से एहतियात के तौर पर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीयूष चंद्र पांडेय ने बताया कि बजट नहीं मिल सका है। बजट मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें