फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय संकट के चलते निदेशकों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
director resigns
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट की पनबिजली परियोजना उत्तर भारत हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजकुमार गोयल और नरेश गोयल ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

कंपनी की वित्तीय हालत खराब होने के कारण दोनों संचालकों ने अपना पद छोड़ा है। कं पनी की माली हालत सुधारने के लिए संचालकों ने कुछ माह पहले डीएम रंजना राजगुरु के माध्यम से शासन को भी पत्र भेजा गया था। यहां जारी एक बयान में बताया गया कि कपकोट स्थित इस कंपनी के पास उत्पादित बिजली को ग्रिड तक भेजने के लिए उचित और व्यवस्थित लाइन नहीं है।
इस कारण कंपनी क्षमता के अनुरूप बिजली उत्पादन नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी की हालत दयनीय बन चुकी है। समय से कर्ज न चुकाने पर बैंकों ने कंपनी का खाता एनपीए घोषित कर दिया है। विभाग की लापरवाही और समय से बिलों का भुगतान न होने के कारण कंपनी वित्तीय संकट झेल रही है। बैंकों का दिन प्रतिदिन कर्ज चुकाने के लिए दबाव बढ़ते जा रहा है। इस कारण इस्तीफा देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें