फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और यूजर चार्ज वसूली बढ़ाने के निर्देश

Sat, 24 Oct 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में तेजी लाने के लिए नवंबर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने पर चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम अपूर्वा पांडेय ने बैठक में अधिकारियों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़े के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन और निस्तारण की समीक्षा की। नगर निकायों को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था दुरुस्त करने और यूजर चार्ज की वसूली बढ़ाने को कहा। उन्होंने सड़क किनारे रखे कूड़ेदानों की नियमित निगरानी करने, ओवरफ्लो होने पर तत्काल कूड़ा उठाने और उनकी स्थिति की फोटोग्राफ समेत समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा जमा होने से रोकने के लिए नियमित निगरानी जरूरी है। अभियान में विभागों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। खंड विकास अधिकारियों को ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ नरेश कुमार,डीडीओ संगीता आर्या, ईओ विनोद जीना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें