बागेश्वर में धरने पर बैठे सैनिक कल्याण कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विभागीय संविदा में लेने और सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने समेत तमाम मांगों को लेकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना दिया। इन लोगों ने कहा कि कार्यालय में तैनात 13 कर्मचारियों को शासनादेश के बावजूद विभागीय संविदा पर नहीं लिया जा रहा है। सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। कहा कि सैनिक कल्याण विभाग में अधिकारियों को विभागीय संविदा पर नियुक्त किया गया है और कर्मचारियों को उपनल के माध्यम से नियुक्त किया गया है। कहा है कि विभाग ने ईपीएफ बंद करा दिया था। इसकी शिकायत करने के बाद ईपीएफ अंशदान जमा किया जाने लगा लेकिन वर्ष 2010 से 2019 तक कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में राशि जमा नहीं हुई। कार्यबहिष्कार करने वालों में रमेश चंद्र तिवारी, दीप चंद्र बिष्ट, सोबन सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र पंत आदि थे।