फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो हिस्सों में बंट गई धरमघर-सनगाड़ सड़क

Sat, 27 Jul 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
इस तरह से दो भागों में बंट गई धरमघर-सनगाड़ सड़क।
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा/कपकोट/कौसानी। तेज बारिश के दौरान धरमघर-सनगाड़-बास्ती सड़क दो हिस्सों में बंट गई। सड़क बहने से यह स्थिति पैदा हुुई है। बृहस्पतिवार की रात की बारिश से जिले की 22 आंतरिक सड़कों पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देवलधार-माईथान, बालीघाट-पंद्रपाली, चचई, पोथिंग-भगवती मंदिर, बालीघाट-दोफाड़-कोटमन्या, दूनी-सुकंडा, धरमघर-सनगाड़, ढालन-खुनौली, ढप्टी-झांकरा, लीती बाजार-लीती गांव, बालीघाट-दोफाड़चौराभैरू, रावतसेरा-मानकभाटा, बांसपटान-रावतसेरा, बागेश्वर-दफौट-हरु मंदिर, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, सूपी-हरकोट, खाती, कपकोट-कर्मी, रिखाड़ी-वाछम, सीरी, मुनार-गांसी सड़क पर मलबा, बोल्डर गिरने से आवाजाही बाधित हो गई। शाम को कुछ सड़कों पर यातायात बहाल होने की भी सूचना है। अधिकांश सड़कें बंद ही हैं।

गोदाम की छत पर गिरा पेड़

बागेश्वर। नगर के ठाकुरद्वारा स्थित राम मंदिर के गोदाम की छत पर पीपल का पेड़ गिरने से गोदाम को नुकसान पहुंचा है। मंदिर समिति ने राहत की मांग की है।

कहां कितनी बारिश

बागेश्वर। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कपकोट में 15 मिमी, बागेश्वर में 37.50 और गरुड़ क्षेत्र में 15 मिमी बारिश हुई। कपकोट क्षेत्र में केवल 15 मिमी बारिश में इतनी बड़ी तबाही से बारिश के आंकड़े संशय पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें