फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रणजी ट्रॉफी में देवेंद्र बोरा का दमदार आगाज, पहली पारी में झटके तीन विकेट

Fri, 19 Jan 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर के दीपक धपोला को भी मिली एक सफलता
विज्ञापन

बागेश्वर। बागेश्वर के देवेंद्र बोरा ने उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम में दमदार आगाज किया है। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन सफलता हासिल की। बागेश्वर के दूसरे तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने भी एक विकेट लिया है। यह पहला मौका है जब बागेश्वर के दो तेज गेंदबाज उत्तराखंड की रणजी टीम में खेल रहे हैं। दोनों बॉलरों ने ही गेंदबाजी स्पैल की शुरुआत की।
विज्ञापन


अंडर 23 सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज देवेंद्र बोरा ने पहले मैच में पुडुचेरी के खिलाफ शानदार बॉलिंग करते हुए 14.3 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि बागेश्वर के एक और तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने 13 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। दीपक धपोला लंबे समय से उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम के सदस्य हैं और कई बार टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। देवेंद्र बोरा को अंडर-19 और अंदर 23 में शानदार प्रदर्शन के बाद सीनियर टीम में खेलने का मौका मिला है। देवेंद्र और दीपक के प्रदर्शन पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सह सचिव सुरेश सोनियल, क्रिकेट एसोसिएशन आफ बागेश्वर के उपाध्यक्ष रामचंद्र पांडे, सचिन रमेश दानू, हरीश रावल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें