फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव और सोनी ने जीती 60 मीटर की दौड़

विज्ञापन
बागेश्वर में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में हुई दौड़। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग आगाज हुआ। तीन दिनी कार्यक्रम के पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। 60 मीटर दौड़ के शुरुआती मुकाबले के बालक वर्ग में अमसरकोट न्याय पंचायत के देव कुमार और बालिका वर्ग में फल्यांटी न्याय पंचायत की सोनी पांडेय विजेता रहीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता में 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोलाक्षेपण, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने किया। वहां पर कपकोट के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कोहली, बीडीओ बीडी जोशी, गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, कविता खेतवाल, नीरज पांडेय, अजय चंदोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें